खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास, टॉर्च बैटल का हुआ उरई में भव्य स्वागत , जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी

 उरई। जिला खेल कार्यालय इन्दिरा स्टेडियम उरई के तत्वावधान में जिला प्रशासन के सहयोग से खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के सफल आयोजन हेतु मशाल रैली लेकर आये शुभांकर उर्फ प्रिन्स तिवारी मशाल होल्डर एवं समस्त साथियों का जालौन जनपद आगमन पर पी0डब्ल्यूडी गेस्टहाउस उरई में स्वागत किया गया ।  प्रातः 6.00 बजे इन्दिरा स्टेडियम उरई प्रांगण से निकाली गयी मशाल टार्च रैली में विभिन्न विद्यालयों के 400 खिलाड़ी बालक/बालिका / पी०आर०डी जवान / एनसीसी कैडिट ने प्रतिभाग किया। शुभारम्भ जिलाधिकारी चाँदनी सिंह द्वारा कर हरी झंडी दिखाकर किया गया  । इस मौके पर जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देकर ग्रामीण स्तर की प्रतिभाओं को आगे लाने का काम कर रही है | स्थानीय स्तर पर खेल होंगे तो प्रतिभाओं को मंच मिलेगा . मशाल टार्च रैली स्टेडियम से पटेल चौराहा होते हुए भगतसिंह चौराहा से नगर भवन टाउन हाल में समाप्त हो गयी। मशाल रैली का नगर में जीवन ज्योति , सर्वोदय इ0कालेज, आचार्य नरेन्द्रदेव इ0कालेज , रामजीलाल पाण्डेय शूटिंग रेंज आदि विभिन्न विद्यालयों / क्लब एवं संघों द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम रामजीलाल पाण्डेय इ०का में आयोजित किये  गये । मजू शर्मा उप क्रीडाधिकारी ने  जिलाधिकारी का  पुष्प माला भेट कर स्वागत किया। स्वागत कमेटी द्वारा अन्य अधिकारियों एवं संघों के पदाधिकारियों को  बुके प्रदान किये गए ।  इस अवसर पर अभय कुमार श्रीवास्तव मुख्य विकास अधिकारी, नोडल अधिकारी राम प्रताप , नगर मजिस्ट्रेट राम प्रकाश, श्यामबाबू अध्यक्ष जिला ओलम्पिक संघ , अरविन्द कुमार अध्यक्ष तैराकी संघ,  रवि दत्त दीक्षित नेहरू युवा अधिकारी , प्रकाश कुशवाहा, महेन्द्र नाथ पटेल,  पुरुषोत्तम कुशवाहा , आलिम आदि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र, जिला युवाकल्याण विभाग, चिकित्साविभाग, पुलिस विभाग एवं जिला क्रिकेट संघ के सचिव विकास कुमार , उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर श्याम बाबू , खेल प्रोत्साहन समिति के सदस्य सुरेश निरंजन भैया जी , जिला ओलंपिक संघ के सचिव विनय कुमार,  जलसंस्थान एवं खेल विभाग के  सुरिन्दर कौर, अजरूद्दीन,  प्रशिक्षको मुकेश भारतीय जीवन रक्षक एवं समस्त कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। अन्त में उप क्रीड़ा अधिकारी मंजू शर्मा ने उपस्थित अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों, प्रशासनिक अधिकारीगणों, चिकित्सका दल, पुलिस विभाग एवं सभी का आभार व्यक्त किया ।

Leave a comment