सदर विधायक ने सडक बनवाकर मुराद की पूरी तो मुहल्ले वासियों ने तुलादान से जताया आभार


उरई।
दिवौलिया रिसार्ट के सामने से श्रीहरि हाॅटल तक बनी सडक के लिए मुहल्ले के लोगों ने सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा का तुलादान कार्यक्रम आयोजित करके अभिनन्दन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि उनके लिए लोगों का इस तरह का आशीर्वाद अमूल्य है जिसे लेकर वे बारम्बार लोगों का आभार जताना चाहते है।
बताया गया है कि सम्बन्धित मुहल्ले के लोगों ने विधायक गौरी शंकर वर्मा से सम्पर्क कर के अपने इलाके में उक्त सडक का निर्माण कराने की मांग रखी थी। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए स्टीमेंट तैयार कराया और बजट की व्यवस्था कराकर आनन फानन उनकी सडक बनवा दी। विधायक के इस क्विक रिस्पास से भाव विभोर मुहल्ला वासियों ने तुलादान के माध्यम से विधायक का सम्मान करने का निश्चय किया। इस दौरान हुई सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कि वे  अपने नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से प्रेरणा लेकर अपने क्षेत्र के लोगों के लिए हर समय तत्पर रहने को संकल्पित है। इसके कारण जब उन्हें लोगों का आशीर्वाद मिलता है तो उनका जोश दूना बढ जाता है।
इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हरेन्द्र विक्रम सिंह, नगर अध्यक्ष गिरीश चतुर्वेदी, नगर उपाध्यक्ष आकाश गहोई, क्षेत्रीय संयोजक भास्कर अवस्थी और जिला पंचायत सदस्य जय प्रकाश गौतम आदि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन करने वाली मण्डली में डीवी काॅलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष शिवम् गुप्ता उर्फ शिब्बू, आकाश त्रिवेदी, संदीप खटीक, कुलदीप गौर, अपूर्व मिश्रा, अंकित रावत, सचिन सेठ, योगी ठाकुर, विक्की दुबे, राहुल परिहार, राजकुमार, जितेन्द्र चैहान अटरिया, भूपेन्द्र पटेल, अंकित तिवारी, उपेन्द्र चैहान और आसतोष तिवारी आदि थे।

Leave a comment