हाइवे पर पलटी टूरिस्ट बस, एक की मौत तीन दर्जन सवारियां घायल


उरई।
आटा के पहले सांई मन्दिर के सामने टूरिस्ट बस पलट जाने से उसमें सवार लगभग तीन दर्जन लोग घायल हो गये। इनमें बस के कन्डेक्टर पप्पन की इलाज के दौरान मौत हो गयी है। घायलों को एम्बुलेंस से उरई के मेडिकल अस्पताल में लाकर भर्ती करा दिया गया है।
अहमदाबाद से कानपुर जा रही शताब्दी टूरिस्ट बस आज सुबह आटा के पहले हाइवे पर पलट गयी। जिससे चीख पुकार मच गयी। दुर्घटना की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर कालपी जितेन्द्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचे सीओ कालपी डा0 देवेन्द्र पचैरी ने बताया कि बस में सवार तीन दर्जन लोग घायल हुए है जिन्हें बस के अन्दर से निकाल कर एम्बुलेंस से उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज भेजा गया। बस के कन्डेक्टर की अधिक चोटों और ब्लीडिंग के कारण मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने किसी तरह ट्रैफिक को डायवर्ट किया ताकि जाम खत्म हो सके।

Leave a comment