उरई।
शहीद वीर अब्दुल हमीद सामाजिक समिति के तत्वावधान में 14मई को रजिस्ट्री दफ्तर के पीछे काजू सेठ के ग्राउन्ड में सामाजिक सहयोग से विपन्न परिवार की 11 बेटियों के सामूहिक रूप से हाथ पीले कराये जायेगंे। कार्यक्रम अध्यक्ष हमीद शाह कादरी ने यह जानकारी दी।
शहीद वीर अब्दुल हमीद सामाजिक समिति के अध्यक्ष युसूफ अंसारी अलमारी वाले जाने माने शायर शफीकुर्रहमान कश्पी, हसन बाबा और मंगन मंसूरी इस कार्यक्रम का संयोजन कर रहे है। मनीष अग्रवाल काजू सेठ, जुल्फकार अहमद सज्जन भाई, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप दुबे रिनिया, दरयाब सिंह, समाज सेवी घनश्याम कोरी, प्रबल प्रताप सिंह अटागांव और लाल सिंह पांचाल की सरपरस्ती और सहयोग कार्यक्रम में रहेगा।







Leave a comment