उरई | बृज कुँवर देवी एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल छात्र/छात्राओं ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में परचम फहराया जिसमें साइंस स्ट्रीम में विद्यालय के छात्र कपिलकान्त ने 96.8 प्रतिशत अंक एव हाई स्कूल में अर्पित गुप्ता ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले में प्रथम स्थान पर अपना परचम नाम लहराया। वही इंटर की छात्राओ मे विद्यालय की अपूर्वा शुक्ला ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं ओम गुप्ता ने 95 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान पाया वही कोमर्स स्ट्रीम मे खुशी निरंजन ने 95.60 प्रतिशत, युवराज सिंह ने 95.2 प्रतिशत, राशि दीक्षित ने 94.08 सर्वोच्च अंक एवं कला वर्ग मे अक्षरा व्यास ने 95.02 प्रतिशत, उत्कर्षा भदौरिया ने 94.8, आयुषी चौबे ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले मे उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कपिलकान्त सिंह ने फिजिक्स में 96, केमिस्ट्री में 97, मैथ में 98, शारीरिक शिक्षा में 98 अंक प्राप्त कर जिले मे सर्वोच्चय स्थान प्राप्त किया । कपिल कांत बचपन से ही लगनशील एवं होनहार छात्र रहा है । कपिलकातं ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में भी अब्बल अंक प्राप्त किये थे और उसी कीर्ति को बनाये रखते हुए इस बार कपिल कांत ने न सिर्फ विद्यालय का बल्कि जिले का नाम रोशन किया। कपिलकांत के पिता रामहेत सिंह भारतीय सेना में कार्यरत है एवं माता श्रीमती पुष्पा देवी गृहणी है। कपिलकांत कहते हैं कि कपिलकांत ने कहा कि वह बड़ा होकर आइ.ए.एस अफसर बनेगा । लोगों की सेवा करना मेरा लक्ष्य है। कपिलकांत के अनुसार आज भी ग्रामीण इलाकों में लोग परेशान रहते हैं। उन तक पहुंचना मेरी जिम्मेदारी होगी।
विद्यालय से सी0बी0एस0ई0 की कक्षा 12 की परीक्षा में कुल छात्र 369 शामिल हुए थे जिसमें साइंस स्ट्रीम में 290 एवं कोमर्स स्ट्रीम में 57 और कला वर्ग में 22 छात्र/छात्राएँ इण्टर की परीक्षा मे सम्मिलित हुई थीं जिसमें विद्यालय का परीक्षा फल सर्वोच्च रहा | 87 छात्रों ने 96.8प्रतिशत से 90प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए। 110 छात्र/छात्राओं ने 80% से 90% के बीच में अंक प्राप्त किए। 40 छात्र/छात्राओं ने 70 से 80प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए। शेष छात्र/छात्राओं ने 60% से 70% के बीच अंक हासिल किए। विद्यालय की छात्र/छात्राओं में सर्वश्रेष्ठ अंक छात्र कपिल कांत ने 96.8%, अपूर्वा शुक्ला 96, खुशी निरंजन 95.60, युवराज सिंह 95.2 , राशि दीक्षित 94.08, अभिनव सक्सेना 94, अंश पटेल 93.8, आराध्य शुक्ला 93.6, अंजली पचौरी 93.4 , यश राज पटेल 93.2, अदिति गुप्ता ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। हाई स्कूल में अर्पित गुप्ता ने 96.8 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम, भुवनेश राजपूत, गौरी गुप्ता ने 96.2 के साथ द्वितीय स्थान, वैभव राजपूत , अभय बाजपई,रूपेंद्र सिंह ने तृतीय , वैष्णवी गुप्ता ,वैभव पांडेय , अनुराग शर्मा , अभित्य अवस्थी , रिषभ शर्माने 95.2 अंकों के साथ चौथा स्थान , अन्य छात्र छात्राओं में रविंद्र सिंह ने 93.6 , लक्ष्य पटेल ने 93.2 , दिव्यांश अग्रवाल ने 93.2, अंश द्विवेदी ने 93, मयंक पटेल, रविंद्र ने 93.2, प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हाई स्कूल में विद्यालय के 367 बच्चो में 148 बच्चों ने 97 से 90 प्रतिशत अंक , 180बच्चो ने 90से 74 प्रतिशत, शेष 40बच्चो ने 73 से 62 प्रतिशत अंक हासिल कर अपना लोहा मनवाया
विद्यालय के अध्यक्ष राधेश्याम निगौतिया, चैयरमेन श्रीमती सुविधा इटौरिया, प्रबंधक ई0 अजय इटौरिया, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा श्रीखण्डे , उपप्रधानाचार्य आशीष तिवारी और राजेश सिंह ने छात्र/छात्राओं की खूब पीठ थपथपाई एवं शुभकामनायें दी। प्रबंधक ई0 अजय इटौरिया ने छात्र/छात्राओं को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि हम कामना करते हैं कि ये छात्र/छात्रायें जिले का नाम रोशन करेगें |







Leave a comment