उरई।
शहीद वीर अब्दुल हमीद सामाजिक समिति द्वारा रजिस्ट्री आफिस के पीछे काजू सेठ ग्राउन्ड में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया जिसमें कमजोर परिवार की 11 सोभाग्यशाली कन्याओं का विवाह जिले व शहर के जाने माने लोगों की जनाती के तौर पर उपस्थिति के बीच धूमधाम से सम्पन्न कराया गया।
समिति के अध्यक्ष हमीद शाह कादरी और उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल (काजू सेठ) ने पूरी इज्जत और आत्मीयता के साथ वर वधू के परिजनों का स्वागत किया। इस पुण्य कार्य में उनका हाथ बटाने के लिए जुल्फिकार अहमद सज्जन भाई, युसुफ अन्सारी अलमारी वाले, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप दुबे, मगन मंसूरी, दरियाब सिंह यादव, घनश्याम सिंह बाबू जी, प्रबल प्रताप सिंह अटागांव और लाल सिंह पांचाल मौजूद रहे। इन विशिष्ट महानुभावों ने विवाह समारोह की शोभा बढाने के लिए श्रमदान के साथ-साथ नये जोडों को उपहार देने का भी पूरे उत्साह से कार्य किया।
इस अवसर पर परिणय सूत्र में बंधे जोडों में मुस्लिम थे तो कई हिन्दू युगल भी थे। हर जोडे का विवाह उनके धर्म की रीति के अनुसार सम्पन्न कराने की बखूबी व्यवस्था की गयी थी।
जीवन साथी बने जोडे
नौशाद खान संग फरहीन खान, मुस्ताक संग साहिबा बानो, शैलेन्द्र कुमार संग जूली, मोनू सिंह संग दीक्षा, समीर अली संग अजमेरून, अनिल संग शिवानी, शानू खान संग रोशनी बानो, स्वतन्त्र संग दीक्षा, लुकमान संग निशा, आशिक खान संग हिना, नसीम संग सम्मी।
इस अवसर पर हमीद शाह ने कहा कि सामूहिक विवाह एक सामाजिक कार्य तो है ही दहेज जैसी कुप्रथा के उन्मूलन में भी इसका बहुत योगदान है।







Leave a comment