उरई।
उरई शहर कोतवाली की पुलिस ने रविवार को चोरों के एक शातिर गिरोह को दबोच कर छिन्न भिन्न कर दिया। इस सिलसिले में तीन पेशेवर चोर और उनका एक किशोर सहयोगी पकडा गया है। इनसे शहर व जिले की कई चोरियों का रहस्य उगलवाने के साथ-साथ इनकी निशान देही पर चोरी किये गये। आभूषण, चांदी के 15 सिक्के और 15 हजार रूपये की नगदी बरामद करने का दावा पुलिस ने किया। हालाकि पुलिस ने जिस तरीके के सामान की बरामदगी की बात बतायी है उससे पकडे गये चोर टटपुंजिये लगते है।
गिरफ्तार चोरों के नाम रामजी पटेल निवासी ग्राम सन्दी थाना आटा, सोनू गुप्ता उर्फ संतराम गुप्ता निवासी डेरा कृपालपुर थाना बरौर जिला कानपुर देहात और मुहम्मद इरशाद मंसूरी उर्फ सोनी निवासी बडी मस्जिद के पास आजाद नगर बजरिया उरई बताये गये है। तीनों के खिलाफ कई थानों में चोरी के मुकदमों की लम्बी फेहरिस्त है। इनके किशोर सहयोगी पर भी लगभग आधा दर्जन मुकदमें कायम है।







Leave a comment