उरई | गत 9/10 की रात गोविन्दम होटल के पास सिपाही भेदजीत को शहीद करने वाले बदमाशों को मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर आज दोपहर जब फैक्ट्री एरिया चौकी क्षेत्र में घेरने की कोशिश की गयी तो भारी दुस्साहस दिखाते हुए उन्होंने उरई कोतवाल शिव कुमार सिंह राठौर को गोली चला कर घायल कर दिया लेकिन इससे विचलित हो कर पीछे हटने की बजाय पुलिस टीम ने दृढ़ता से जवाबी मोर्चा सम्हाल लिया और बदमाशों को ढेर कर दिया | पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने मारे गए बदमाशों के नाम कल्लू और रमेश बताये हैं | दोनों उरई के ही निवासी हैं |






Leave a comment