रेलवे यात्रियों का मोबाइल चोरी करने वाले को जीआरपी ने पकडा


उरई।
रेलवे पुलिस ने मोबाइल चोरी में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से पिछले वर्ष चोरी किया गया मोबाइल बरामद किया है। आरोपी को सीजेएम कोर्ट के सामने पेश  किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
बताया जाता है कि गत वर्ष एक यात्री ने स्टेशन पर उसका मोबाइल चोरी किये जाने की शिकायत की थी। जिसका पता लगाने के क्रम में जीआरपी थानाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह ने आज एक संदिग्ध को पकड लिया। जामा तलाशी मंे उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद हो गया। जिससे उसके चोर होने की पुष्टि हुयी। पूछताछ में जीआरपी ने उसके द्वारा की गयी अन्य वारदातों का खुलासा करने का भी प्रयास किया।
बाद में एसओ जीआरपी ने कानूनी बंदिश के चलते 24 घण्टे के अन्दर उसे सीजेएम कोर्ट के सामने पेश कर दिया। सीजेएम ने फिलहाल आरोपित को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपित का नाम अफसर बताया गया है जो कि कोतवाली क्षेत्र के रामकुण्ड बस्ती के पीछे का निवासी है। 

Leave a comment