उरई।
अवैध खनन के मास्टर माइन्ड चार आरोपितों पर बुरी बीती। गैंगस्टर एक्ट के तहत उनके चार ट्रक और स्कार्पियों जीप को कुर्क करने के लिए एसडीएम माधौगढ के नेतृत्व में मुनादी करायी गयी। कुर्क किये गये सामान की कीमत दो करोड रूपये बतायी गयी है।
माफियाओं के खिलाफ प्रदेश भर में जारी अभियान के तहत जालौन जिले मंे शराब, बालू आदि के माफियाओं पर जोरदार शिंकजा कसा जा रहा है। इस क्रम में माधौगढ क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन को लेकर सोरिख कन्नौज के शिवेन्द्र सिंह, गभाना अलीगढ के उमेश पाल, डेरापुर कानपुर देहात के गणेश शुक्ला और बेवर मैनपुरी के राजीव कुमार दुबे सहित 24 लोगों के खिलाफ गिरोह बन्दी अधिनियम का मुकदमा दर्ज कराकर रेंढर के प्रभारी निरीक्षक को जांच सौंप दी गयी थी। उनकी आख्या के आधार पर उक्त चार लोगों के ट्रक, स्कार्पियों की एसडीएम माधौगढ, सीओ माधौगढ, निरीक्षक माधौगढ और रेंढर व राजस्व विभाग की टीम की संयुक्त कार्यवाही में जब्त करने का एलान कर दिया गया जिससे माफियाओं में हडकप मच गया।







Leave a comment