जालौन-उरई | ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन की मां कलावती जी का आज अचानक निधन  हो गया | यह खबर फैलते ही पूरे क़स्बे और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी | कई प्रमुख लोग उनकी स्वर्गवासी माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने और उनसे संवेदना जताने के लिए उनके आवास पहुंचे जिनमें भाजपा के जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह बना, नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ,ओंकार निरंजन , संतोष शर्मा आदि उल्लेखनीय हैं | रामराजा निरंजन के पारिवारिक सूत्रों ने उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद रामराजा जी के पैतृक गाँव सिकरी राजा में 3 बजे किये जाने की जानकारी दी |

Leave a comment