एम एल कान्वेंट में मार्शल आर्ट टूर्नामेंट, बच्चों के करतब ने अतिथियों को रोमांचित किया

जालौन -उरई | एम एल कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने फर्स्ट इंटर हाउस मार्शल आर्ट टूर्नामेंट 2023 में हिस्सा लिया | इस दौरान  बच्चों ने विभिन्न स्तरों पर टूर्नामेंट में अपने कौशल का प्रदर्शन किया |  प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में  सुनील यादव (रिटायर्ड NCC हेड, छत्रसाल इंटर कालेज )और विशिष्ट अतिथि के रूप में जे पी मिश्रा उपस्थित  रहे।

इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों को तीन विभिन्न स्तरों पर मैडल तथा प्रमाणपत्र दिए गए| प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र तथा छात्राओं में सौम्या, कृष्णवीर, आयुष, लोमश और प्रिंस गोल्ड मैडल और  संस्कृति, सत्यब्रत, अर्सलान, ओम और पीयूष सिल्वर मैडल से अलंकृत किये गए  | अतिथियों ने बच्चों के उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की | यह प्रतियोगिता स्कूल के शिक्षक व कोच रितेश शर्मा(P T सर) ने बच्चों को कई दिनों तक निरंतर अभ्यास करावाने के बाद आयोजित करवाई । कोच के मुताबिक कई और चरणों में ऐसी प्रतियोगिताओ को आयोजित किया जायेगा । विद्यालय प्रबंधक गौरव गुप्ता तथा स्कूल प्रधानाचार्य उदय पाण्डेय एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे|  प्रबंधन ने अवगत कराया कि नगर जालौन में भी मार्शल आर्ट के साथ साथ कई और खेलो को बच्चे सीख सकते है।

मार्शल आर्ट की क्लास एम एल कान्वेंट स्कूल नटराज कैम्पस में शुरू की गई है, जिसमे कोई भी छात्र , छात्रा शाम को 5 बजे से सीखने के लिए  आ सकते है| यह पूर्णतः निःशुल्क है|

Leave a comment