परवेज को मिला कायाकल्प अवार्ड, बजरिया में खुशी की लहर


उरई।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कायाकल्प अवार्ड के तहत जिला अस्पताल में तैनात वार्ड बाॅय मुहम्मद परवेज खान को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बताया गया कि परवेज सेवा भावना से अस्पताल में आने वाले मरीजों की तीमारदारी में जिस तरह जुटे रहते हैं वह अनुकरणीय है। पुरस्कार देकर जहां उनका उत्साहवर्द्धन किया गया वहीं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से उन्हें देखकर प्रेरित होने की कामना की गयी।
इस उपलक्ष्य में बजरियां में रोशनी स्टील फर्नीचर शोरूम पर परवेज के शुभ चिन्तकों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हंे मिले सम्मान पर गौरव जताया। इस दौरान मुख्य रूप से समाज सेवी युसूफ अंसारी, शायर शफीकुर्रहमान कश्पी, मुन्ना हाजी कालपी, सलाम चच्चा आदि मौजूद थे। सीएमओ डा0 एनडी शर्मा और सीएमएस डा0 अवनीश बनौधा आदि ने भी उपस्थित होकर परवेज की पीठ थपथपाई।

Leave a comment