उरई | सी एम ओ कार्यालय के परिसर में गत दिवस प्रयोगशाला सहायक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष राम लखन सिंह की अध्यक्षता में हुई जिसका संचालन संघ के मंत्री सुमित निरंजन ने किया |
बैठक में एल ए संवर्ग की समस्यायों जैसे वेतन विसंगति , पदोन्नति अवरोध आदि को प्रमुखता से उठाया गया | साथ ही संघ के संगठन को मजबूत करने और अन्य संवर्गों के संगठनों से व्यापक सामूहिक मामलों और कार्यक्रमों के बारे में समन्वय को मजबूत करने पर चर्चा हुई | बैठक में प्रयोगशाला सहायक संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे |






Leave a comment