कोंच –उरई | चतुर्थ कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल की तैयारियों के प्रथम चरण में कोंच फ़िल्म फेस्टिवल और डी. एस. फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय एस. आर. पब्लिक स्कूल संयोग मिलन में आरंभ कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर संस्थापक/ संयोजक पारसमणि अग्रवाल ने कहा कि कोविड जैसी विषम परिस्थितियों में शुरू हुआ कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल अपने चतुर्थ वर्ष में प्रवेश कर चुका है । चतुर्थ कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल की तैयारियों के सिलसिले में यह कार्यशाला आयोजित की जा रही है। फेस्टिवल शहर सिनेमा गांव कस्बों की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने एवं कोंच को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने हेतु प्रयासरत है और समय समय पर हम सबको सकारात्मक परिणाम भी दे रहा है।
एस. आर. पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सुमित झा सोनल ने कहा कि कार्यशालाएं बच्चों के अंदर बौद्धिक क्षमता का विकास करती हैं , विगत वर्षों में कोंच फ़िल्म फेस्टिवल ने नगर की प्रतिभाओं को मुकम्मल मंच दिया है | विश्वास है कि चतुर्थ कोंच इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल प्रतिभाओं के लिए वरदान साबित होगा।
कार्यशाला प्रशिक्षिका शिवन्या पिपरइया साक्षी ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ साथ सामाजिक ज्ञान भी जीवन मे अति आवश्यक है, हम सभी को गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग खुद को एक्टिव बनाने के लिए करना चाहिए। कार्यशाला में बच्चों को मंच पर बोलना, नृत्य, कहानी लेखन आदि सिखाया गया।
कार्यशाला के मैनजमेंट का जिम्मा शिवांगी सेन, गौरी नायक, राधा, तेजस्वनी शर्मा,नैन्सी आदि सम्भाल रही | इस अवसर पर दर्जन भर प्रतिभागी उपस्थित रहे।







Leave a comment