पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप की विजेता बनी बटपुरा टीम

पंचनद: चंबल विद्यापीठ परिवार द्वारा हिम्मतपुर ग्राउंड पर चल रहे ‘पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप’ के तेरहवें दिन फाइनल में बटपुरा विजेता बनी। बेनीपुरा और बटपुरा टीमों के बीच फाइनल मुकाबले में बेनीपुरा टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान से 83 रन बनाए। बेनीपुरा टीम की तरफ से शोएब ने सर्वाधिक 18 रन बनाएं वहीं 2 विकेट लिए। 

जवाब में उतरी बटपुरा टीम 12.4 ओवर में 7 ओवर के नुकसान से फाइनल जीत गयी। बटपुरा टीम के खिलाडी आर्यन ने 21 रन का योगदान दिया। बटपुरा टीम के अनिकेश और आकृति ने 3-3 विकेट लिए। आकृति मैन आफ द मैच रहे। 

चंबल विद्यापीठ परिवार द्वारा उप विजेता टीम को शील्ड, ट्राफी, मेडल, प्रमाण पत्र के साथ दस हज़ार रुपये पुरस्कार राशि दी गयी। वहीं विजेता टीम को शील्ड, ट्राफी, मेडल, प्रमाण पत्र के साथ 15 हज़ार रुपये पुरस्कार राशि डॉ. शाह आलम राना के हाथों प्रदान की गयी। 118 रन और 8 विकेट लेकर बेनीपुरा टीम के मानवेंद्र मैन आफ द सीरीज रहे। 

चंबल, यमुना, सिंध, पहुंज और क्वारी पांच नदियों के महासंगम के नजदीक यह चैंपियनशिप 1857 के क्रांतिवीरों की स्मृति में ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुई। एक दशक से अधिक समय से चंबल घाटी की साकारात्मक छवि गढ़ने का संकल्प लेने वाले और और लगातार बदलाव की इबारत लिख रहे उत्साह से लबरेज दस्तावेजी लेखक और आयोजन। के सूत्रधार डॉ. शाह आलम राना  कहते हैं कि चंबल अंचल में वर्ष भर में दो दर्जन से अधिक ऐतिहासिक आयोजन स्थानीय जन सहयोग से होना बड़ी बात है क्योंकि हम बगैर किसी सरकार, कार्पोरेट, एनजीओ, ट्रस्ट के स्पोंसर्शिप के अभी तक करते रहे हैं। पंचनद क्रिकेट चैपियनशिप का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दस्यु प्रभावित बीहडी गांव हिम्मतपुर में आग बरसती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच चार जनपदों और दो प्रदेशों की 22 टीमों के खिलाडियों ने हिस्सा लिया। उन सभी खिलाडियों के हौसलों को सलाम है। पंचनद क्रिकेट चैंपियनशिप में जालौन जनपद से निनावली, कर्तलापुर, गुढ़ा, रामपुरा, माधोगढ़, रुपापुर, शिवगंज, कंजौसा, हिम्मतपुर, गुढ़ा का पुरवा, जगम्मनपुर, हमीरपुरा और बेनीपुरा की टीमें। औरैया जनपद से जुहीखा, महेबा, बटपुरा और फरिया की टीमें। इटावा जनपद से कंधावली, हनुमंतपुरा और बिठौली की टीमें। भिंड जनपद से खोड़न और गुसिंग की टीमों ने खूब पसीना बहाया।

पंचनद क्रिकेट चैपियनशिप के समापन समारोह के अवसर पर विजय प्रताप सिंह, पंडित राम लखन औदीच्य, सुरेंद्र, सुनील कुमार निषाद, सतेंद्र सिंह राठौर, कपिल तिवारी, अवनीश निषाद आदि मौजूद रहे।

Leave a comment