उरई।
बीती रात कुठौंद थाना क्षेत्र में विवाह समारोह के दौरान वर और वधु पक्ष में जेवर चढाई को लेकर झगडा हो जाने की वजह से बात इतनी बढ गयी कि बारात को बैरंग वापस लौटना पडा। थाने मंे पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया जिसमें वर पक्ष को 05 लाख रूपये हर्जा खर्चा देना पड गया।
श्निवार को कुठौंद में जय मां दुर्गे रिसार्ट में एक विवाह समारोह आयोजित था। बारात माधौगढ थाने के खुदातपुरा से आयी थी जबकि जनाती पक्ष कुठौंद थाने के ही जमालीपुर गांव से था। पहले शादी की रस्में ठीक ठाक ढंग से हुयी। द्वार चार हुआ, बारातियों को नाश्ता कराया गया, जयमाल भी हो गयी इसके बाद वर पक्ष की ओर से जेवर चढाई की जा रही थी जिसके दौरान विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहा सुनी हुयी इसके बाद गाली गलौज तक होने लगी। इस बीच वधु ने यह घोषणा कर बाराती पक्ष को हतप्रभ कर दिया कि यहां जो कुछ हो रहा है उसके बाद अगर वह जाती है तो ससुराल पक्ष में उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं होगा। इसलिए वह इस शादी को भंग कर रही है। वधु के इस कथन से सन्नाटा छा गया। वधु किसी भी कीमत पर अपने कदम वापस लेने को तैयार नहीं हुयी तो वर पक्ष के लोग उठकर बाहर आ गये। वर पक्ष ने रात में ही थाने में इसकी शिकायत की। पीछे से वधु पक्ष भी थाने पहुंच गया। पुलिस दोनों पक्षों में मध्यस्थता कराने लगी लेकिन बात बनी नहीं। आखिर में पुलिस ने वर पक्ष से वधु पक्ष को 05 लाख रूपये हर्जा खर्चा दिलाया और उसे बिना वधु के वापस जाने के लिए विवश कर दिया।






Leave a comment