उरई । जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने गल्ला मंडी स्थित स्थानांतरित होने वाली तहसील की साइट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त कक्षो को देख कर सम्बन्धित अधिकारी से जानकारी की। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि तहसील में बिजली, पानी, साफ सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनसामान्य हेतु तहसील परिसर में कुर्सियों और छाया की व्यवस्था भी की जाये जिससे जनसामान्य को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राम प्रकाश, तहसीलदार मौजूद रहे।








Leave a comment