उरई | लम्बे समय तक जिलाधिकारी के आशु लिपिक रहे अब सेवानिवृत राजा भैया के गाँव में खेतों पर खड़े लाखों  के यूकेलिप्टस के पेड़ किसी शरारती तत्व ने जला डाले | राजा भैया ने नदीगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है |

   उन्होंने बताया कि तहसील कोंच के मौजा खेराई में 3 वर्ष पूर्व उन्होंने यूकेलिप्टस के उक्त पेड़ रोप थे जो अब बड़े – बड़े हो गए थे | गत शुक्रवार को अपरान्ह 2 बजे किसी शरारती व्यक्ति ने इनमें आग लगा दी जिससे जहां सारे पेड़ धधक कर ख़ाक हो गए वहीं इनके तले आश्रय प्राप्त करने वाले वन्य पशुओं की भी हानि हुई | उन्होंने प्रभारी निरीक्षक नदीगांव से कार्रवाई की गुहार लगाई है |  

Leave a comment