पीएचसी स्तर पर आयोजित हुए स्वास्थ्य मेले, मरीजांे को प्रायोगिक परीक्षण के साथ तत्काल दिया उपचार


उरई।
जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों में रविवार को स्वास्थ्य मेला आयोजित कराये गये। इस दौरान उपस्थित डाक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच की, उनके रक्त और पेशाब के नमूनों का प्रायोगिक परीक्षण कराया, आयुष्मान कार्ड बनाये और गम्भीर मरीजों को एम्बुलेंस के जरिये उच्चतर अस्पताल में भर्ती कराने के लिए भिजवाया।
प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाओं को लोगों की ड्योढी तक पहुंचाने के अभियान के तहत आज जिले के सभी 30 ग्रामीण और 06 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले लगवाये गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एनडी शर्मा ने बताया कि इसके लिए सम्बन्धित अस्पतालों में 55 चिकित्सकों और 161 पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गयी थी। स्वास्थ्य मेलों में 585 पुरूषों और 528 महिलाओं सहित 1322 रोगियों का परीक्षण किया गया जिसमें 209 बच्चे भी शामिल थे।
इस अवसर पर 67 नये आयुष्मान कार्ड बनाये गये। 06 व्यक्तियों का कोविड एन्टीजन टेस्ट कराया गया। 31 रोगियों की मलेरिया कार्ड द्वारा और 11 रोगियों की हिपेटाइटिस जांच करायी गयी। 08 की आंखों का परीक्षण किया गया। 55 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण हुआ। 21 रोगियों को उपचार के लिए उच्च कंेद्रों को संदर्भित कर एम्बुलेंस से तत्स्थान भिजवाया गया।
103 बुखार के मरीजों, 213 लीवर संबंधी समस्याओं के, 100 श्वसन संबंधी समस्याओं के, 33 डायबिटीज के, सबसे अधिक 256 त्वचा संबंधी रोगों, 08 खून की कमी वाले और 48 उच्च रक्त चाप के मरीजों को उपचार प्रदान किया गया।

Leave a comment