कालपी –उरई | शुक्रवार शनिवार की दरम्यानी रात झांसी – कानपुर नेशनल हाईवे पर अज्ञात ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत हो गई |पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया |
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात महेवा ब्लाक के सोहरापुर का निवासी नरेश प्रजापति पुत्र रमेश प्रजापति 30 वर्ष कालपी से अपनी बाइक पर गांव सोहरापुर,जा रहा था तभी कालपी नवीन गल्ला मंडी गेट के सामने अज्ञात ट्रक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी और उसे रौदता हुआ निकल गया जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई इसकी | परिवार के लोगों ने बताया मृतक गांव गांव जाकर बर्फ बेचने का काम करता था |






Leave a comment