कालपी-उरई | शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महेवा में एक टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारियों के साथ एक व्यक्ति ने गाली गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी | पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही करने की मांग की है | इस संबंध में एयरटेल टेलीकॉम कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर आरिफ खान निवासी मोहल्ला सदर बाजार ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया है कि वादी तथा अनुज कुमार मिश्रा एयरटेल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर है | मार्केट के काम से दोनों लोग ग्राम महेबा गए थे तभी आरोपी आया और मुझे और हमारे एरिया मैनेजर को गालियां बकने लगा त| यहाँ तक कि मारपीट भी की | कहा कि धमकी देकर भट्टी में झोंक देंगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।






Leave a comment