कालपी-उरई | बीती रात को स्थानीय पुलिस ने घेराबंदी करके एक शातिर बदमाश को अवैध तमंचा तथा स्थानीय अधिवक्ता के प्रतिष्ठान में कुछ दिनों पहले हुई चोरी के सामान सहित गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जबकि उसके 2 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले |
घटना का अनावरण करते हुए क्षेत्राधिकारी डॉक्टर देवेंद्र कुमार पचौरी ने मीडिया को अवगत कराया कि कालपी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक जितेन कुमार सिंह टरननगंज चौकी इंचार्ज चेतराम बुंदेला , उप निरीक्षक सिद्धार्थ सिंह, सिपाही अमित कुमार के साथ रात में गश्त कर रहे थे तभी रात 11:45 बजे नेशनल हाईवे रोड यमुना पुल के पास खाली जगह 1 स्थान में किसी तीन बदमाश बैठे दिखे | पुलिस टीम को शक हुआ तो घेर लिया गया | इसमें सोनू पुत्र सुधाकर सिंह निवासी ग्राम तकरघु थाना कुर्रा जिला मैनपुरी उम्र करीब 32 वर्ष को दबोच लिया गया जबकि 2 अन्य बदमाश पुलिस को चकमा दे कर गायब हो जाने में सफल रहे | पकडे गए बदमाश के पास से 315 बोर का तमंचा तथा दो कारतूस मिले | इसके अलावा 35000 रुपए नगद, एक लैपटॉप , एक मंगलसूत्र, सोने का पूर्वा , एक अंगूठी सोने की , 2 जोड़ी पायल चांदी की भी बरामद हुई | क्षेत्राधिकारी ने अवगत कराया कि कालपी नगर के अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान से बीते दिनों लैपटॉप तथा नगदी चोरी की घटना हुई थी जिसका मुकदमा 118 बटा 23 धारा 457 380 आईपीसी दर्ज किया गया था | आरोपित के खिलाफ कई थानों में अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं | भागे हुए बदमाशों में जितेंद्र पुत्र राजपाल निवासी विष्णु नगला थाना लाइनपार जिला फिरोजाबाद तथा राजा पुत्र राम लखन निवासी ग्राम सरसेरा हर मुकाम थाना कालपी हाल मुकाम फिरोजाबाद के नाम उजागर हुए हैं भागे हुए दोनों बदमाशों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
बदमाश फिरोजाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ा
पुलिस सूत्रों ने बताया कि खबर मिली है कि इसका एक और साथी जितेंद्र पुत्र राजा राजपाल निवासी विष्णु नगला थाना लैंड पार्क जिला फिरोजाबाद को पुलिस ने फिरोजाबाद उत्तर थाना में गिरफ्तार कर लिया है | पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने कई स्थानों में चोरी और टप्पेबाजी की है | क्षेत्राधिकारी ने दावा किया कि इन बदमाशों के पूरे नेटवर्क को उजागर किया जाएगा |







Leave a comment