उरई | जालौन क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले पुलिस लाइन ग्राउंड में अंडर-16 के पंजीकृत खिलाड़ियों का मंडल ट्रायल प्रारंभ हो गया है जिसमें जालौन, हमीरपुर , इटावा, औरैया जिले के चयनित खिलाड़ियों की टीम बनाकर मैच खिलाए जा रहे हैं। ट्रायल मैच यूपीसीए के डायरेक्टर श्याम बाबू और यूपीसीए द्वारा भेजे गए एंपायर स्कोरर और सिलेक्टर की निगरानी में हो रहे हैं । इस ट्रायल में सफल खिलाड़ी यूपीसीए के अंडर-16 ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे।
खिलाड़ियों के ट्रायल सुबह 8 बजे से खेले जा रहे। पहला मैच औरैया जालौन, दूसरा जालौन हमीरपुर के बीच खेला गया। तीसरा इटावा हमीरपुर , चौथा औरैया इटावा के बीच खेला जाना है।
डीसीए सचिव विकास कुमार ने बताया कि अंडर-16 पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल करीब 4 दिन चलेगा । इसके बाद टीम तैयार की जाएगी। प्रदर्शन के आधार पर जोन की अंडर-16 पुरुष वर्ग टीम की घोषणा की जाएगी। मौके पर एसोसिएशन के सयुक्त सचिव विनय कुमार, उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भईयाजी, सचिन पाटकर, रिक्की सिंह मौजूद रहे ।







Leave a comment