उरई।
गत दिनों कैलिया थाने के धौरपुर गांव में आयी बारात में 02 युवकों द्वारा शस्त्र लहराते हुये डांस करने का वीडियो वायरल होना उनके लिए महंगा पड गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनको तलाशा। उनकी पहचान सनमान उर्फ लल्लू जाटव निवासी थाना दबोह जिला भिण्ड और मोहित यादव निवासी ग्राम बंगरा थाना माधौगढ के रूप में हुयी। पुलिस ने आज दोनों को दबोच लिया। ध्यान रहे कि बारात बंगरा से आयी थी। उम्मीद की जा रही है कि पुलिस के कडे एक्शन से हर्ष फायरिंग के शौकीनों को सबक मिलेगा।

Leave a comment