*चेकिंग के समय पकड़े गये भेंड़ बकरे बकरी चोर*
*मौके पर भेंड़ बकरे डिजायर कार व दो चाकू बरामद*
*मौके पर तीन आरोपी गिरफ्तार किये गये
*कोंच-उरई | कोंच सर्किल के थाना एट पुलिस और थाना कैलिया पुलिस ने चेकिंग के समय एक भेंड़ बकरे बकरियाँ चोर गिरोह को गिरफ्तार करने मे कामयाबी पायी है| मिली जानकारी के अनुसार एट थाने के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह व कैलिया थाने के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप गौतम और उनकी टीम ने नहर से सला घाट जाने वाली सड़क पर चेकिंग करते समय तीन लोगो को गिरफ्तार किया है | जिनमें आशिक उर्फ आकीब पुत्र मुनीर निवासी सनगवा रामादेवी थाना चकेरी कानपुर नगर ,इरफ़ान उर्फ गुलफाम पुत्र पप्पू खां निवासी फुफ्बार थाना महाराजपुरा कानपुर नगर और मोहन लाल पुत्र देवा गुलाम निवासी फुफवार थाना महाराज पुरा कानपुर नगर शामिल हैं | इन लोगो के पास से 37 भेंड़ , 11 बकरे बकरियाँ एक स्विट डिजायर गाड़ी और दो चाकू बरामद हुए हैं | पकड़े गये लोगो ने बताया है कि इस काम में अरबाज निवासी मछरिया कालोनी नोबस्ता कानपुर नगर, अखलाख निवासी रेल बाजार कानपुर नगर, साहिल कुरेशी निवासी मकदुन नगर जा मऊ कानपुर नगर, सूर्यकांत निवासी जमहोलि उत्तरी पुरा घिल्लोर कानपुर नगर आदि भी उनके साथ शामिल रहते हैं | बता दें कि उक्त बकरी और भेड़ें ये लोग ग्राम खेरी और पिडारी गाँव से चोरी कर के ले गये थे | पुलिस की बड़ी सफलता पर सी ओ कोंच शैलेंद्र कुमार बाजपेयी ने सर्किल के दोनों थानो की पुलिस की पीठ थपाई है | पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई है जबकि अन्य लोगो की तलाश की जा रही है |







Leave a comment