कोंच –उरई | भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) इकाई कोंच की एक आवाश्यक बैठक स्टेट बैंक स्थित आदित्य गैस सभागार में प्रांतीय सचिव डॉ मुहम्मद नईम बॉबी के मुख्य आतिथ्य एवं इप्टा कोंच इकाई के अध्यक्ष अनिल वैद एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई| बैठक की शुरुआत इप्टा गीत बजा नगाड़ा शान्ति का के गायन के साथ हुई | बैठक में सर्व सम्मिति से यह तय किया गया कि भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) इकाई कोंच द्वारा निःशुल्क ग्रीष्मकालीन बाल एवं युवा रंगकर्मी नाट्य कार्यशाला का आयोजन इप्टा स्थापना दिवस 25 मई से स्थानीय अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज में सुबह सात बजे से किया जायेगा| 23और 24 मई को कार्यशाला हेतु प्रतिभागियों का पंजीकरण किया जायेगा | बैठक में इप्टा के प्रांतीय सचिव / कोंच इप्टा संस्थापक अध्यक्ष डॉ मुहम्मद नईम बॉबी ने कोंच इप्टा की विगत वर्षों की कार्यशालों के संस्मरणों को साझा करते हुए कहा कि इप्टा कोंच ने प्रतिभाओं को तराशने का कार्य किया है| इप्टा की कार्यशालाओं में प्रतिभाग कर चुके रंगकर्मी आज देश और विदेश में विभिन्न पदों पर अपनी अलग चमक बिखेर रहे है | उन्होंने कहा कि आप क्षेत्र कोई भी चुने लेकिन प्रत्येक क्षेत्र में सक्रियता , बेहतर बौद्धिक क्षमता आदि रखने वाले लोगों का अलग ही स्थान होता है |इप्टा ने रंगकर्मियों को निरंतर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है।
इप्टा कोंच के अध्यक्ष अनिल कुमार वैद एडवोकेट ने इप्टा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुये कहा कि ‘‘लेखक और कलाकार आओ, अभिनेता और नाटककार आओ, हाथ से और दिमाग़ से काम करने वाले आओ और स्वंय को आज़ादी और सामाजिक न्याय की नयी दुनिया के निर्माण के लिये समर्पित कर दो।’’ आज से अस्सी साल पहले 25 मई, 1943 को मुंबई के मारवाड़ी हाल में प्रो. हीरेन मुखर्जी ने इंडियन पीपुल्स थियेटर एसोशिएसन यानी इप्टा की स्थापना के अवसर पर, आयोजन की अध्यक्षता करते हुए, जब संस्कृति कर्मियों और कलाकारों से ये क्रांतिकारी आह्वान किया था उन्होंने कहा कि तब उन्होंने भी यह नहीं सोचा होगा कि इप्टा आगे चलकर देश में एक ऐसा सांस्कृतिक पुनर्जागरण करेगा, जिससे न सिर्फ़ कला और संस्कृति में नए आयाम जुड़ेंगे बल्कि ये सांस्कृतिक आंदोलन बड़े पैमाने पर अवाम को आजादी के लिए जागृत करेगा | इस अवसर पर ट्रिंकल राठौर , अंकुर राठौर , यूनिस मंसूरी, दानिश, आस्था बाजपेयी, कोमल अहिरवार, अमन अग्रवाल,आदि उपस्थित रहे। बेठक का संचालन सचिव पारसमणि अग्रवाल एवं आभार इप्टा महासचिव साहना खान ने व्यक्त किया\






Leave a comment