.
उरई | पुलिस लाइन ग्राउंड में अंडर-16 के पंजीकृत खिलाड़ियों के मंडल ट्रायल के चौथे दिन इटावा और ओरैया के बीच मैच खेला गया, पुलिस लाइन के आर आई पारसनाथ सिंह ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया | यूपीसीए के डायरेक्टर श्याम बाबू ने दोनो टीम को अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। निर्धारित 40 ओवरों में औरैया ने 137 रन बनाए जिसके जवाब में इटावा ने निर्धारित ओवरों में 178 रन बनाए । यूपीसीए के सिलेक्टर सर्वेश भटनागर और ट्रायल मैच यूपीसीए के डायरेक्टर श्याम बाबू और एंपायर विकास पांडे , रोहित यादव, स्कोरर आशुतोष बाजपेयी की निगरानी में ट्रायल मैच कराये जा रहे हैं । इस ट्रायल में सफल खिलाड़ी यूपीसीए के अंडर-16 ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगे।। इस मौके पर एसोसिएशन के, वरिष्ठ सदस्य प्रदीप सिरोठिया, यूपीसीए के पूर्व सिलेक्टर विजेंद्र सिंह, अमित गर्ग औरैया, सयुक्त सचिव विनय कुमार, सचिन पाटकर, रिक्की सिंह मौजूद रहे ।







Leave a comment