,

उरई | स्थानीय निकाय चुनाव के बाद बुधवार को पुलिस अधीक्षक इरज राजा ने थानों की तैनाती में बड़ा फेरबदल किया है जिसमें एट के प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह चौहान और जालौन के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप तिवारी को हटा दिया गया है | बताया जाता है कि कुलदीप तिवारी बीमारी के कारण काम नहीं कर पा रहे थे जबकि पिरोना चौकी के एक मामले के विवाद को ले कर अवधेश सिंह को हटना पडा | कदौरा में रिक्त चल रहे थाना प्रभारी के पद पर तेजतर्रार सर्विलांस प्रभारी अजय सिंह को नियुक्त किया गया है | कैलिया से नरेंद्र प्रताप गौतम  को स्थानांतरित कर एट में नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है | नरेंद्र प्रताप गौतम की छवि साफ़ सुथरी मानी जाती है | छवि के ही आधार पर ही समीर सिंह की गाडी  पुनः पटरी पर आ गयी है | उन्हें जालौन कोतवाली की कमान मिल गयी है | एस पी ने अपने पी आर ओ रामप्रकाश यादव को कैलिया का थानाध्यक्ष बनाया है | कमलेश गौतम एस पी के नए पी आर ओ होंगे |

Leave a comment