उरई | पत्रकार एकता संघ का आठवां स्थापना दिवस एस एस कालेज में विधि महाविद्यालय के प्रबंधक शरद शर्मा की अध्यक्षता व स्तम्भकार और जालौन टाइम्स के प्रधान सम्पादक के पी सिंह के मुख्य आतिथ्य मे मनाया गया | संचालन की बागडोर सभाली, पत्रकार एकता संघ के प्रदेश सचिव ओमप्रकाश उदैनिया ने | अन्य मंचस्थ अतिथियो मे रहे, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा,जिला वार संघ के पूर्व सचिव अरविन्द कुमार गौतम ” चच्चू ” , सेवा निवृत्त कस्टम कमिश्नर शम्भू दयाल चौधरी, कल्याण सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह , सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज उर ई के प्रधानाचार्य रामगोपाल त्रिपाठी,वरिष्ठ समाजसेवी कोच सुरेश गुप्ता आदि | आयोजन की शुरुआत मंचस्थ अतिथियो द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के पूजन अर्चन से की गयी! | मुख्य अतिथि के पी सिंह ने पत्रकार एकता संघ के जिम्मेदार पदाधिकारियों को बधाई देते हुये कहा कि कलमकार वही है जो कलम से सच्चाई दिखाये | उन्होने पत्रकारिता के उदय से लेकर वर्तमान स्थितियों तक पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि पत्रकारो को बहुत ही संयम और धैर्य से काम लेना होगा!
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि पत्रकारिता के कारण ही आज देश बचा है वरना भ्रष्टाचारी देश को तबाह कर दिये होते | उन्होने कहा समाज मे मीडिया की अहम भूमिका है, | हमारी सरकार मीडिया को पूरी संरक्षण और सम्मान दे रही है | पत्रकार बंधु स्वतंत्र होकर निष्पक्षता से अपनी कलम चलायें | अरविन्द कुमार गौतम चच्चू ने कहा कि मीडिया वो खबरे लिखे और दिखाये जिससे समाज मे अच्छा संदेश जाये और समाज आदर्श बने | फूहड और गंदे लोगो को हीरो न वनाये! सुरेन्द्र सिंह ने कहा मीडिया अपने बारे मे एक बार आत्मोवलकन करे कि हम कहां से कहां पहुंच गये? शम्भू दयाल चौधरी ने शासकीय कार्यकाल के समय अपने साथ मीडिया के सम्बन्धो पर विस्तार से व्याख्यान दिया! मानस मर्मज्ञ की श्रेणी में आने वाले शिक्षक नेता , वरिष्ठ समाजसेवी रामशंकर छानी ने प्रथम उदबोधन मे श्रीराम चरित पर अपना व्याख्यान दिया | द्वितीय उदबोधन में पत्रकारिता की बिगडती स्थिति पर चिंता जाहिर की | साथ ही दर्पण की भूमिका में रहने वाले मीडिया की प्रशंसा भी की | भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष इंजीनियर राजीव रेजा ने गागर में सागर भरते हुये कहा कि मीडिया का कार्य सराहनीय है लेकिन कुछ जगहों आत्मचिंतन की आवश्यकता है | वरिष्ठ समाजसेवी, रंगमंच के परशुराम अभिनेता, चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत चिकित्सक डा विनोद पाठक ने पत्रकारों की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला! भारत विकास परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष मयंक मोहन गुप्ता, पहाडगांव कृषक सहकारी सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि बब्बू राजा निरंजन ने भी अपने विचार रखे | इस दौरान पत्रकारो में सत्येन्द्र राजावत, विष्णु चंसोलिया, कुलदीप गोस्वामी, सिटी रिपोर्टर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राम आसरे त्रिवेदी, अजय मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, पंकज चौहान, देवेन्द्र शर्मा पहाडगांव, नीरज शर्मा वृन्दावन, मुन्ना लाल चौरसिया, नीरज शर्मा वृन्दावन, जीवन यादव, महरबान सिंह कुशवाहा, सलमान खान, विजय करन, राममनोहर यादव, रामसिंह सेंगर, पुष्पेन्द्र नगरी, संदीप विश्वकर्मा, अजीत उपाध्याय,शत्रुघ्न यादव, रोहित सोनी, संजय गुप्ता, गोपाल दुबे, भोला पाठक, विपिन कुशवाहा, नीलकमल, सौरभ पाठक अंजनी दुबे,प्रेम प्रकाश अग्रवाल झांसी,पंकज रावत झांसी,अवधेश चौबे झांसी , मनीष सेसा् झांसी , विवेक तिवारी झांसी, प्रभाकांत मिश्रा झांसी, डी एस विश्वकर्मा झांसी,सुरेन्द्र राजपूत झांसी , प्रधानों में रवि महाराज ग्राम प्रधान विरगुंवा, सुशील पटेल प्रधान देवगांव, रविन्द्र प्रधान खजुरी, अवधेश पटेल प्रधान पचीपुरी, सुरेन्द्र राठौर प्रधान छौना , सुनील निषाद हीरापुर, दीपू प्रधान, ओमप्रकाश निषाद प्रधान रामपुरा देहात, आनन्द राठौर सिम्हारा, आनन्द पचौरी प्रधान सामी, जितेन्द्र तिवारी प्रधान पीपरी कलां, देवेन्द्र प्रधान चमरसेना, शिक्षक वर्ग में लाल जी पाठक ब्लाक अध्यक्ष प्राथमिक, शिक्षक संघ, नरेश निरंजन जिला महामंत्री, राजीव थापक,अखिलेश व्यास, रविन्द्र पटेल पनयारा, मनीष समाधिया, जितेन्द्र गुप्ता बिरगुंवा,राजेश गुप्ता, कामता प्रसाद त्रिपाठी, सीताराम शुक्ला, राजकुमार यादव, गोविन्द श्याम गुप्ता, के जी गुप्ता, आशीष, मिश्रा, समाजसेवियो में पारसमणि अग्रवाल,आकाश उदैनियां नमन हिंगवासिया, शिवम चौबे, अधिवक्ता राजेन्द्र निगम, नन्हे राजा पटेल पडरी,शैलेन्द्र पोरवाल योगाचार्य आदि जनों को उनके कार्यो के लिये मंचस्थ अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया |
जिलाध्यक्ष जालौन शैलेन्द्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष द्वय आशीष समेले, सुरेन्द्र सिंह , जिला महामंत्री नीतेश पटेल, जिला सचिव अनुज मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पोरवाल, जिला मंत्री अनिल सक्सेना, तहसील महामंत्री अमन पटेल, तहसील मीडिया प्रभारी राहुल विरगुंवा आदि ने अतिथियो का स्वागत किया! |







Leave a comment