उरई | बाहर से शहर का नजारा देखते हुए अब आप जब इकलासपुरा चौराहे से जालौन चौराहे तक स्टेट हाई वे से गुजरेंगे तो रोशनी में नहाया भव्य मंजर आपको चौंधियाने के लिए मजबूर कर देगा | लगेगा जैसे किसी बड़ी मातरो सिटी में सफ़र कर रहे हों |
यहाँ शहर की सूरत बदलने के अभियान के तहत डिवाईडर पर डबलआर्म एलईडी स्ट्रीट लाईट लगवाई गयीं हैं जिनको लोकार्पण की रश्म के तहत सोमवार को देर रात जिला पंचायत अध्यक्ष डा0 घनश्याम अनुरागी, विधायक सदर गौरी शंकर वर्मा, जिलाधिकारी चाँदनी सिंह, पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने संयुक्त रूप से सोमवार को देर रात चुर्खी चौराहा के महाराणा प्रताप चौक पर प्रथम बार स्विच ऑन किया। जिलाधिकारी चाँदनी सिंह ने कहा कि उरई विकास प्राधिकरण द्वारा इकलासपुरा चौराहे से जालौन चौराहे तक एस0एच0-21 डिवाईडर पर 4.1 किमी0मार्ग को जगमग करने के लिए 163 स्ट्रीट लाइट लगा कर सुसज्जित किया गया है | इस प्रोजेक्ट पर 1 करोड़ 5 लाख रूपये खर्च हुए हैं | उन्होने बताया कि शहर को अधिक सुन्दर और भव्य बनाने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे है जिसमें रेलवे स्टेशन के पास पार्क को विकसित करना, चौराहों का सौन्दरीकरण, सड़क चौड़ीकरण के प्रोजेक्ट शामिल हैं । इस दौरान फीता काटकर गोहानी नाला पुल का भी उद्घाटन किया गया । जिलाधिकारी ने कहा कि गोहानी नाला से आम जनमानस को आवागमन में असुविधा होती है और रोंग साईड से वाहन चलने से दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती थी। सदर विधायक ने इस प्रकरण का संज्ञान में लेते हुये अथक प्रयास कर गोहानी नाला पुल का निर्माण लगभग कुल रू0 05 करोड की लागत से पूर्ण कराया |
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) पूनम निगम, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोतीलाल, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, नगर मजिस्ट्रेट/सचिव उरई विकास प्राधिकरण रामप्रकाश, वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, प्रभागीय वनाधिकारी जयप्रकाश नारायण तिवारी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हेमन्त पटेल, अपर जिला सूचना अधिकारी पंकज तिवारी, उरई विकास प्राधिकरण के अधिकारीगण मौजूद रहे।







Leave a comment