कोंच-उरई।
बुधवार को तहसील में तहसीलदार आलोक कटियार और बार संघ अध्यक्ष हरी सिंह के बीच तू तू मैं मैं हो गयी। विवाद बढने पर कई और वकील भी मौके पर पहुंच गये और तहसीलदार के खिलाफ नारे बाजी करने लगे। माहौल तनाव पूर्ण होने पर तहसीलदार मौके की नजाकत भापकर अपने कार्यालय से निकल गये। इसके बावजूद काफी देर तक उनके खिलाफ नारेबाजी होती रही।
बाद में अधिवक्ताआंे ने बार संघ अध्यक्ष हरी सिंह निरंजन की अध्यक्षता में आपात बैठक कर तहसीलदार पर भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप लगाये और उन्हें हटाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी से मिलने का फैसला किया। इस मुद्दे पर जब तहसीलदार आलोक कटियार से बात करने की कोशिश की गयी तो वे कार्यालय में उपस्थित नहीं थे। उनके स्टाफ ने बस इतना बताया कि साहब कहीं चले गये है।






Leave a comment