सिपाही यतेन्द्र यादव पदोन्नत, कोतवाली मंे मनाया गया जश्न


कोंच-उरई।
स्थानीय कोतवाली में तैनात सिपाही यतेन्द्र सिंह यादव ने विभागीय परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इसके बाद वे पदोन्नत होकर दीवान बन गये हैं। इस उपलक्ष्य में कोतवाली में उनके लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नागेन्द्र कुमार पाठक और क्राइम इंस्पेक्टर बीरेन्द्र सिंह यादव ने उनकी वर्दी पर फीता लगाया और लडडूू खिलाकर उनका मुहं मीठा किया।
प्रभारी निरीक्षक नागेन्द्र कुमार पाठक ने इस अवसर पर कहा कि पदोन्नति के बाद उम्मीद की जाती है कि यतेन्द्र उत्साहित होंगे और विभागीय सेवा मंे और अधिक बेहतर योगदान करेंगे। अतिरिक्त निरीक्षक बीरेन्द्र सिंह यादव ने प्रमोशन के लिए यतेन्द्र सिंह को बार-बार बधाई दी।
कार्यक्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक लाल बहादुर यादव, उप निरीक्षक सर्वेश कुमार यादव, नरेन्द्र सिंह, मंसूर अंसारी, संजय सिंह पाल, शिवशंकर सिंह, विवेक कुमार यादव, खेमचन्द्र दीवान, अजय वीर सिंह, राजकुमार सिंह, आदेश सिंह यादव, राजा भइया, विवेक कुमार, सुरेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, आदित्य साहू, पुष्पेन्द्र सिंह यादव, विपिन सिंह, योगेश कुमार, सर्वेश कुमार, सतेन्द्र सिंह राजपूत, शशंाक मिश्रा, आलोक द्विवेदी, सुरेश कुमार, संजय राजपूत, अभिनव यादव, अनुज कुमार, प्रशान्त कुमार, शुभम शर्मा, सौरभ नागर, प्रवीण कुमार, पंकज कुमार, आदि मौजूद रहे।

Leave a comment