उरई।
सिरसाकलार थाने के लोहई दिवारा ग्राम में एक सिरफिरे पति ने मायके में रह रही अपनी पत्नी को चाकू से जान लेवा हमला कर के गम्भीर रूप से घायल कर दिया और भाग निकला।
विवरण के अनुसार लोहई की निवासिनी सूरजमुखी का विवाह जोल्हूपुर निवासी दारा सिंह के साथ 20 वर्ष पहले हुए था। दारा सिंह को विवाह के बाद नशे की जबरजस्त लत लग गयी जिसमें उसने अपनी सारी जमींन जायजात ठिकाने लगा दी। इसके चलते गृहस्थी का चलना कठिन हो गया और पति पत्नी में आये दिन झगडा होने लगा। सूरजमुखी इसके कारण एक महीने पहले अपने मायके मंे चली आयी ताकि वह अपनी बेटी की शादी किसी तरह कर सके। इसके बावजूद दारा सिंह वहां भी सूरजमुखी को चैन से नहीं रहने दे रहा था। आये दिन अपनी ससुराल पहंुचकर शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता रहता था। बुधवार की सुबह दारा सिंह फिर लोहई पहुंचा और पत्नी को अपने साथ जोल्हूपुर चलने की जिद पर अड गया पत्नी इसके लिए तैयार नहीं थी। इसलिए उसने मना कर दिया। नतीजतन क्रोधित होकर दारा सिंह ने वहशियाना ढंग से चाकू निकाल कर पत्नी पर ताबडतोड बार शुरू कर दिये और भाग निकला। जानकारी होने पर सूरजमुखी के भाई ने पुलिस को सूचना दी तब पुलिस ने आकर कुठौंद के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में उसे पहुंचाया जहां से संगीन हालत के कारण उसको जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया।
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी कृष्णपाल सरोज ने बताया कि मेडिकल जांच के आधार पर आरोपित के खिलाफ शक्त कार्यवाही की जायेगी।






Leave a comment