उरई।
सिरसाकलार में कोल्डड्रिक्स की गोदाम से मंगलवार को हुयी चोरी का खुलासा पुलिस ने असाधारण तत्परता दिखाते हुए महज 24 घण्टें के अन्दर पुलिस ने कर दिया।
विवरण के अनुसार सिरसाकलार में गांव के बाहर नीलेश गुप्ता का गोदाम है जिसमें घात लगाकर किसी ने एक दिन पहले कोल्डड्रिक्स के कई गत्ते पर कर दिये थे। नीलेश ने कल ही थाने में इसकी शिकायत की तो प्रभारी निरीक्षक कृष्णपाल सरोज तत्काल सुरागरसी में जुट गये जिसके चलते बहुत जल्द इस चोरी का खुलासा हो गया। इस सिलसिले में गांव का ही मुन्ना लाल भास्कर पकडा गया है। जबकि उसके साथ एक और चोर को संलिप्त पाया गया। पुलिस अभी उसकी तलाश कर रही है। मुन्ना लाल की निशान देही पर 19 कोल्डड्रिक्स के गत्ते भी बरामद हुए।
पता चला है कि राजू प्रोफेशनल चोर है। उसके खिलाफ जालौन, सिरसाकलार आदि थानों में पहले से 09 मुकदमें कायम है जिनमें 07 मुकदमें सिर्फ चोरी के है। उसकी गिरफ्तारी से जिले में चोरी की अन्य भावी घटनाओं पर अंकुश लगने की आशा की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक कृष्णपाल सरोज ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही का संकेत दिया है ताकि अपराधों से अर्जित उसकी सम्पत्ति को कुर्क कर के उसे कडा दण्ड दिया जा सके और लम्बे समय तक उसे बन्द रखा जा सके।







Leave a comment