उरई | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन भारत विकास परिषद के प्रकल्प समग्र ग्राम विकास के राष्ट्रीय उप चेयरमैन जीवनराम गुप्ता आज सुबह जब ₹2 लाख रुपएकीमत के 2-2 हजार के नोट बैंक में जमा कराने जा रहे थे तभी ई-रिक्शा में उनके साथ बैठे अज्ञात पाकेटमार ने उनके पैंट की टिकट पॉकेट को काटकर पूरे रूपये उड़ा दिए| जेबकतरी का अहसास होने पर श्री गुप्ता ने पकड़ो पकड़ो रुपए लेकर जा रहा है चोर का शोर मचाया तब तक स्टेट बैंक के सामने से उसका साथी अपाचे बाइक लेकर आ गया और और उसे बि|ठा कर रफूचक्कर हो गया |
इस संबंध में पुलिस को जानकारी देते हुए जीवनराम गुप्ता ने बताया कि वह आज सुबह 9 बजे अपने घर से उन्हें पहले डॉक्टर चंद्रा को अपना फ्रैक्चर वाला पाव दिखाने एवं इसके बाद बैंक ऑफ बड़ौदा में दो-दो हजार के नोट जमा कराने जाना था| इसी दौरान मौनी मंदिर के पास एक व्यक्ति ई रिक्शा में मेरे साथ बैठ गया | मैं कागजों का एक थैला अपनी गोद में लिए था जबकि वह पॉकेटमार भी एक बैग अपनी गोद में लिए था | उसने कब मेरी टिकट पॉकेट काटकर रुपए उड़ा दिए मुझे पता नहीं चला लेकिन जब स्टेट बैंक में वह उतर कर जाने लगा और मैं भी रिक्शा से उतरकर डॉक्टर चंद्रा के यहाँ जाने लगा तो मैंने देखा कि मेरी जेब कटी हुई है | इस पर मैंने इ रिक्शे में बगल में बैठे व्यक्ति को देखा जो तेज कदमों से आगे चला जा रहा था | तब मैंने जोर से पकड़ो पकड़ो चोर चोर शोर मचाया तो वह लगभग दौड़ता हुआ सड़क के उस तरफ गया जहां उसका साथी मोटरसाइकिल लेकर पहले से खड़ा था | उसे देख कर पाकेटमार लपक कर उस मोटर साइकिल पर बैठ गया | फिर मोटर साइकिल हवा से बात करती हुई निकल गयी और वे हाथ मलते रह गए | पुलिस ने उनकी शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी है |







Leave a comment