प्रभारी तहसीलदार से विवाद के दूसरे दिन वकीलों ने किया न्यायिक कार्यों का बहिष्कार


कोंच-उरई।
प्रभारी तहसीलदार आलोक कटियार और वकीलों के बीच छिडा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन की कडी में आज न्याय कार्यो का वहिष्कार किया। साथ ही वकीलों का एक प्रतिनिधि मण्डल बार संघ अध्यक्ष हरी सिंह निरंजन के नेतृत्व मंे नये एसडीएम अंगद सिंह यादव से मिला। साथ में संजीव तिवारी, अनन्त पाल सिंह यादव, राकेश तिवारी, दीनानाथ निरंजन, रामशरण कुशवाहा थे।
वकीलों ने प्रभारी तहसीलदार आलोक कटियार पर एसडीएम से वार्ता के दौरान गम्भीर आरोप लगाये। काफी देर चली इस वार्ता में एसडीएम अंगद सिंह यादव ने वकीलों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ सांमजस्य बनाकर कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम मामले को गम्भीरता से ले रहे हैं। कुछ दिन बाद स्थिति सामान्य बन जाने की आशा उन्होंने प्रकट की। उन्होंने यह भी कहा कि जिले के उच्चाधिकारियों को यहां की स्थिति से अवगत कराया जायेगा।
बाद में बार संघ अध्यक्ष हरी सिंह निरंजन ने बताया कि एसडीएम ने कहा है कि दो नायब तहसीलदार कोर्ट के कार्य देखेगें जिससे वकीलों को आसानी होगी। उन्होंने कहा कि एसडीएम की इस जानकारी के मद्देनजर 26 मई को पुनः वकीलों की बैठक होगी जिसमें स्पष्ट चर्चा की जायेगी। फिलहाल  स्थिति को देखते हुए विवादों के घेरे में आये प्रभारी तहसीलदार आलोक कटियार आज चांदनी में श्रीमद् भागवत कथा समापन समारोह में बने रहे।

Leave a comment