उरई।
रेंढर थाने के ग्राम कमसेरा की निवासिनी महिला ने आज पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर गांव के प्रधान की शह पर दबंग द्वारा उसके और उसके परिवार के उत्पीडन का आरोप लगाया। पुलिस अधीक्षक ने रेंढर थानाध्यक्ष को मामले की गम्भीरता से जांच के लिए निर्देशित किया है।
पीडिता कमलेश श्रीवास्तव पत्नी स्व0 रामलखन श्रीवास्तव ने प्रार्थना-पत्र मंे बताया कि गांव के प्रधान से उसकी रंजिश चल रही है। उस पर एक बार जान लेवा हमला भी किया गया था जिसमें आरोपितों को सजा हो चुकी है। इसके कारण प्रधान की रंजिश उसके प्रति और ज्यादा बढ गयी है।
प्रधान ने बनवारी नाम के दबंग को उकसाकर उसके पीछे लगा दिया है। जिसकी वजह से पहले तो उसके लडके रोहित के खिलाफ झूठा मुकदमा लगवा दिया गया। इसके अलावा भी बनवारी उनके पीछे पडे है और उनके परिवार के विरूद्ध आये दिन प्रार्थना-पत्र देते रहते है। उन्होंने प्रार्थिनी का गांव में रहना मुश्किल कर दिया है। प्रार्थिनी इस कारण गांव छोडने के लिए मजबूर हो गयी। उसके परिवार के हरीशंकर श्रीवास्तव गांव के मकान व समान की देखभाल के लिए बने रहते है।
22/23 मई की दरमियानी रात शरारत कर के उनके कण्डों के भट्टे में आग लगा दी गयी। बाद में फायर बिग्रेड ने आग बुझाई। इसके बाद 23 मई को शाम 4ः00 बजे बनवारी अपने साथियों के साथ आया और उसके घर का समान उठा ले गया। साथ ही धमकी दे गया कि अगर इसकी रिपोर्ट की गयी तो और अनर्थ कर दिया जायेगा। बहरहाल पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश कर दिये है जिसके बाद दूध का दूध पानी का पानी साफ होगा। इस मामले में प्रधान का पक्ष ज्ञात नहीं हो सका है।






Leave a comment