अवैध स्टैण्डों पर चला यातायात पुलिस का डण्डा


उरई।
शहरों में अवैध स्टैण्डों का संचालन रोकने की शासन की प्रतिबद्धता को देखते हुए यातायात पुलिस ने यहां भी अभियान चलाया और कई वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की।
टीआई संजय यादव के नेतृत्व में कोंच बस स्टैण्ड, टाउनहाल व मोक्षधाम के सामने जमावडा लगाये मैजिक वाहनों का धुंआधार चालान किया गया। इसके अलावा चैकिंग के दौरान बिना सीट बेल्ट के जा रहे चार पहिया वाहनों का चालान किया गया। बिना हेलमेट या तीन सवारी बैठाकर ले जाते दुपहिया वाहन चालको पर भी यातायात पुलिस का मोबाइल चला। बिना नम्बर प्लेट के फर्राटा भर रहे दोपहिया वाहनों की भी खबर ली गयी। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहे वाहन चालकों पर भी बुरी बीती।
आज कुल 128 वाहनों का चालान किया गया। जिनमें 03 आॅटो व 01 कार को सीज कर दिया गया।  यातायात पुलिस की इस सक्रियता से यातायात नियमन मंे हो रहा बडा योगदान सराहा जा रहा है। 

Leave a comment