
ऊमरी-उरई।
ऊमरी नगर पंचायत में अध्यक्ष विजय सिंह भदौरिया बब्बू ने आज अपने सभी वार्ड सदस्यों के साथ पद और दायित्व के साफ सुथरे ढंग से निर्वहन की शपथ ली। बब्बू भदौरिया निर्दलीय होते हुए भी संघर्ष पूर्ण मुकाबले में दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इसके पूर्व जब वे नगर पंचायत के अध्यक्ष थे तो उन्हांेने शानदार कार्य करके कस्बे के लोगों पर अपनी बेहतरीन छाप डाली थी। इसीलिए दलीय प्रत्याशियांे पर वे निर्दलीय होते हुए भी इस बार फिर भारी पडे।

शपथ ग्रहण के लिए शामियाना लगवाकर भव्य समारोह आयोजित किया गया था। माधौगढ़ के उप जिलाधिकारी शिवनारायण ने उन्हें और सदस्यों को शपथ दिलायी। बाद में बब्बू भदौरिया ने चुनाव में उनको समर्थन और मत देने के लिए कस्बे के सभी लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि इस कार्यकाल में साफ सफाई, सार्वजनिक रोशनी, खुबसूरत निर्माण के लिए उद्यान निर्माण, पंचायत के सीमा विस्तार आदि के गुणवत्ता पूर्ण कार्य करायेंगे। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में समय-समय पर कस्बे के सभी अग्रजनों का परामर्श वे प्राप्त करते रहेगें।







Leave a comment