उरई।
उद्यमिता की रफ्तार में बैंक स्पीड ब्रेकर साबित हो रहे हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी चांदनी सिंह ने पुलिस अधीक्षक ईरज राजा की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक की जिसमें सरकार द्वारा पोषित योजनाओं की फाइलों के निस्तारण में बैंकों की अडगेबाजी की बात फिर सामने आयी। जिलाधिकारी ने इसे लेकर बैंकों के साथ अलग से बैठक कराने के निर्देश दिये है।
इसके अलावा उद्यमियों ने विद्युत विभाग को लेकर भी शिकायतें की जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर के समस्या का जल्द ही निस्तारण कराये। उन्होेने अधिकारियों से कहा कि रोजगार सृजन के लिए नयी इकाईयों का खुलना जरूरी है। इसलिए अधिकारी ऐसे आवेदनों को लालफीताशाही की भेट न चढने देने का प्रबन्ध करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी उरई अभिषेक कुमार, जिला वन अधिकारी जय प्रकाश नारायण तिवारी, सहायक उपायुक्त उद्योग योगेश कामेश्वर, उद्योग बन्धु से नरेन्द्र कुमार तिवारी, कुलदीप शुक्ला, विनीत कुमार गुप्ता, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।







Leave a comment