बांके बिहारी के जयकारों के बीच कालपी में अरविन्द यादव और उनकी टीम ने ली शपथ

 

कालपी –उरई | राधे-राधे व श्री बांके बिहारी के जयकारों के बीच शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के नव निर्वाचित अध्यक्ष तथा सभासदो का शपथग्रहण समारोह सम्पन्न हो गया। उपजिलाधिकारी ने उन्हे संविधान एवं कर्तव्यो के अनुपालन की शपथ दिलाई है।

इस बार नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष एवं सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह बेहद ही निराले अन्दाज में सम्पन्न हुआ जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविन्द यादव तथा 25 सभासदो को उपजिलाधिकारी के0 के0 सिंह द्वारा पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई जिसमें पद के साथ सविँधान एवं जनता के प्रति उत्तरदायित्व की भी कसम ली गई। इसके अलावा इस शपथग्रहण में साधु सन्तों की मौजूदगी एवं श्री बांके बिहारी की अध्यक्षता एक मिसाल बन गई है। कार्यक्रम के दौरान महन्त सिद्ध रामदास महाराज ठढेश्वरी मंदिर, महन्त जमुना दास वनखण्डी देवी, महन्त मनमोहन दास गुजरात के अलावा बडी संख्या में सन्त मौजूद रहे तो इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिह यादव,विधायक प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी,चौधरी विष्णु पाल सिंह, शिववालक यादव,इरशाद खा, पूर्वपालिका अध्यक्ष कमर अहमद, बार एसोसियेशन के अध्यक्ष जयकिशोर कुलश्रेष्ठ,पूर्व बारसंघ अध्यक्ष रामकुमार तिवारी,जयवीर सिंह,राजेश गुप्ता , पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी वेदप्रकाश यादव,सफाई निरीक्षक सुनील राजपूत,आरआई राजभवन सिंह ,लिपिक हरभूषण चौहान के अलावा बडी संख्या में नगर की जनता भी मौजूद रही। इस मौके पर अव्यवस्था न हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था |

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने जनता से किया नगर के विकास का वादा 

शपथग्रहण के अवसर पर नवनिर्वाचित पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि नगर की जनता ने जो दिया है उसको ब्याज सहित वापस करूगा। इस दौरान उन्होने जनता से वादा किया कि शीघ्र ही उन्हे टूटी फूटी सडको के साथ अन्य समस्याओं से निजात मिलेगी।

Leave a comment