गिरिजा चौधरी ने रंगारंग समारोह के बीच टाउन हाल के खुले मैदान में ग्रहण की शपथ


उरई। नगर पालिका अध्यक्षा गिरिजा चौधरी का शपथ ग्रहण शनिवार की शाम अलग अंदाज में हुआ। इसके लिए टाउन हाल मैदान में पूरे गाजे बाजे के साथ भव्य समारोह आयोजित किया गया था। भाजपा के वार्ड सदस्यों ने शपथ ग्रहण के कार्यक्रम का बहिष्कार कर अपना अस्तित्व दिखाया लेकिन चैयरमेन के पुत्र विजय चौधरी ने इसकी परवाह किये बगैर सुचारू रूप से कार्यक्रम संपन्न करा लिया |  दूसरी ओर गैर भाजपा  पार्टियों के और निर्दल सदस्यों राजू मछली , जय शंकर द्विवेदी , उग्रसेन राजपूत , संतोष उर्फ़ सनी , अनिल तिवारी , जितेन्द्र याज्ञिक आदि  ने अध्यक्षा के शपथ ग्रहण के बाद 5-5 के ग्रुप में शपथ ले कर उनके हौंसले बुलंद कर दिए |
टाउन हाल मैदान में शपथ ग्रहण समारोह के लिए बड़े बंदोबस्त के तहत 1000 कुर्सियों की व्यवस्था की गयी थी। शहर के सभी वर्गों के प्रतिष्ठित जन शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित हुए। इनमें यज्ञ दत्त त्रिपाठी, रामप्रकाश द्विवेदी, रामशरण जाटव, आत्माराम फौजी, हरचरन ताहरपुरी, रामरतन प्रजापति, माता प्रसाद प्रजापति आदि प्रमुख है। जलील मंसूरी, पकंज राजपूत, रामकुमार राजपूत, मिथलेश द्विवेदी आदि ने व्यवस्था की कमान संभाली। महिलाओं की भी इसमें उपस्थिति खासी रही | उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार के अलावा बसपा के कार्डिनेटरलालाराम अहिरवार , ब्रजेश जाटव, जिला पंचायत सदस्य कैलाश राजपूत  , सीएमएस डा0 अविनाश बनौधा, आशीष चतुर्वेदी आशु आदि भी मंचासीन रहे। गिरिजा चौधरी के शपथ लेने के बाद ठडेश्वरी मन्दिर के महंत सिद्वेश्वर महाराज को ससम्मान मंच पर लाया गया। उन्होंने गिरजा चौधरी को शुभकामनाए दी और विजय चैधरी को आर्शीवचन।
अध्याक्षा व सदस्यों को उप जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार ने शपथ दिलायी। गिरिजा चौधरी के शपथ लेते ही आतिशबाजी के रंगीन नजारे आसमान में छा गये। शपथ ग्रहण के बाद कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। ख़ास बात यह भी रही कि शपथ ग्रहण की कार्यवाही का संचालन प्रोफेशनल एंकरों ने किया जिससे  समा बंध गया।

Leave a comment