शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधायक द्वय ने कोंच के लिए सरकार से अतिरिक्त सहायता दिलाने का जताया संकल्प

कोंच-उरई | एस आर पी इंटर कालेज के मैदान में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में  पधारे अतिथि प्रदेश के कारागार मंत्री और जिले के प्रभारी धर्मवीर प्रजापति ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कोंच नगर में  पैंतीस साल बाद कमल फूल खिला है | यह सब कार्यकर्ताओं की देन है | उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता से कहा कि वे  नगर के लोगों की सेवामन लगा कर  करें और यहाँ विकास को आगे बढ़ायें | स्थानीय सांसद और मोदी सरकार मे राज्यमंत्री  भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार नगर के चौमुखी विकास में पूर्ण सहयोग देगी और कोंच नगर मे केंद्र की योजनाएं लाने के साथ विकास की गति बढ़ाने का काम करेगी |

उन्होंने अपने मंत्रालय की योजनाओं के बारे मे कई जानकारियां दी |  उरई सदर के भाजपा विधायक गौरी शंकर वर्मा ने कहा कोंच नगर मे अब हम सभी विधायक लगकर विकास कार्य कराने के लिए सरकार से हर संभव मदद दिलायेंगे | इलाकाई विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि कोंच नगर मे कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है कि पैंतीस साल बाद पार्टी ने जीत दर्ज की है | उन्होंने नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता से कहा कि आप प्रतिदिन वार्ड मे जाकर घूमे और देखे कि जहाँ कोई कमी है,  साफ सफाई आदि देखें | वार्ड मे नाला , नाली देखकर काम कराये |  शासन से हम और अतिरिक्त फंड दिलाने का काम करेगे | नगर के विकास की खातिर बिना भेदभाव के साथ  कार्य किये जायेंगे | बीजेपी के स्थानीय निकाय के प्रभारी मदन पांडेय , नगर कोंच के प्रभारी अनिल बहुगुणा , जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना , जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान आदि ने विचार रखे | इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि नव निर्वाचित सभासदो के सहयोग से वह नगर के विकास के लिए आगे रहकर काम करेंगे | उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जीत है | नगर में  वार्ड स्तर पर अब समान रुप से कार्य होंगे | किसी वार्ड में किसी के साथ कोई भेदभाव नही किया जायेगा | नगर के सम्पूर्ण विकास में  नगर के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग जरूरी है | इस अवसर पर एसडीएम अंगद सिंह यादव,  अधिशाषी अधिकारी पवन किशोर मौर्य,  उरई के क्षेत्रीय मंत्री दयाशंकर यादव , भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया,  अंजू अग्रवाल,  डा पीडी चन्देरिया,  बार संघ के अध्यक्ष हरिसिंह निरंजन ,भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मयंक मोहन गुप्ता , प्रो बीरेंद्र सिंह , शिक्षक नेता राम शंकर छानी ,  राजीव रेजा, भाजपा नेता महेंद्र सोनी लला , देवेंद्र निरंजन छुन्ना , नृसिंह बुंदेला,  बीरेंद्र सिंह निरंजन चमरसेना  ,  डा केशव नाथ निरंजन , पंकज तिवारी , ऋषि अग्रवाल , राकेश अग्रवाल , शंभु दयाल स्वर्णकार , गिरजा शंकर अग्रवाल ,आंनद गुप्ता लोई वाले , प्रेम नारायण वर्मा , नरेश वर्मा , प्रदीप वर्मा,  संतोष गिरवासिया,  अनिरुद्ध मिश्रा , जितेंद्र गुप्ता बिरगुबा , संदीप अग्रवाल, बलराम डेंगरे , नितेश गुप्ता,  प्रभंजन गर्ग , संजीव गर्ग , गजराज सिंह यादव,  विकास पटेल धनौरा , कमलेश चोपड़ा , ओपी अग्रवाल,  बादाम सिंह कुशबाहा , ओपी कुशवाहा, अनिल सोनी,  महेशपुरा , सुधीर सोनी महेशपुरा वाले,  नरेंद्र पाँचाल , विकास पटेल , सौरभ पुरबार , आँचल विलेया , नरेश कुशवाहा,  अनिल लोहिया,  अमन गुप्ता , राम गुप्ता , अमित उपाध्याय , सुनील कांत , अनिल अग्रवाल दतिया वाले , अनिल अग्रवाल , बीरु गहलोत, पंकज वर्मा , मनीष चौधरी , राघवेंद्र तिवारी , राघवेंद्र निरंजन, दीपक गर्ग , प्रदीप कुशवाहा , परशुराम वर्मा,  रामजी गुप्ता , सरताज बस मालिक,  निखिल सोनी , मनीष गुप्ता , एहसान राइन,  जावेद राइन , बासीर मंसूरी , जीतू पाटकार,  इकरार सर , सुरभि यादव सहित कई लोग मौजूद रहे | सुरक्षा व्यवस्था मे सी ओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी , कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक,  क्राइम इंस्पेक्टर बीरेंद्र सिंह यादव , एस आई धीरेंद्र कुमार पटेरिया, मंसूर अंसारी,  सर्वेश कुमार यादव , संजय सिंह पाल ,शिव शंकर सिंह , सचिन शुक्ला,  विवेक यादव सहित कई  पुलिस पी ए सी कर्मी मौजूद रहे |

Leave a comment