उरई । शहर कोतवाली की हाइवे चौकी के सिपाही की शहादत के लिए जिम्मेदार अपराधियों की तलाश के दौरान आत्म रक्षा में पुलिस पार्टी के हाथों 2 लोगों के मारे जाने की घटना की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू हो गयी है |
अपर जिला मजिस्ट्रेट पूनम निगम ने बताया कि दिनांक 10.05.2023 को पुलिस चौकी हाईवे थाना कोतवाली उरई पर तैनात आरक्षी 813 ना०पु० श्री भेदजीत सिंह की हत्या में वांछित 02 अज्ञात व्यक्तियों की तलाशी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 14.05.2023 को लगभग 13.37 बजे फैक्ट्री एरिया में आत्मरक्षार्थ पुलिस मुठभेड़ में अपराधी उमेश गौतम उर्फ कल्लू पुत्र सुरेशचन्द्र निवासी ग्राम राहिया थाना कोतवाली उरई एवं रमेश पुत्र अनंती बाथम निवासी ग्राम सरसौकी थाना कोतवाली उरई मृत्यु को प्राप्त हो गये थे । उक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जांच करने हेतु जिला मजिस्ट्रेट के आदेश संख्या 1772/18 – जे0ए0 दिनांक 20 मई, 2023 के द्वारा अधोहस्ताक्षरी को अधिकृत किया गया है । अतएव सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि उक्त घटना से सम्बन्धित जिस किसी व्यक्ति / महिला के पास जो भी जानकारी हो, उसे इस कार्यालय / न्यायालय में दिनांक 29.05.2023 से एक पक्ष के भीतर लिखित एवं मौखिक रूप से प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें, ताकि उक्त घटना के सम्बन्ध में सार्थक जानकारी सामने आ सके और जिसके आधार पर न्यायसंगत जाँच पूर्ण की जा सकें और नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित हो सकें।







Leave a comment