जालौन मे नेहा मित्तल ने अपने सभी सभासदो के साथ ली शपथ

नगर के चहुमुखी विकास के लिये कृत संकल्पित रहेगे-नेहा

जालौन-उरई । नगर पालिका अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न। एस डी एम ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष व सभासदों को पद व निष्ठा की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के मंत्री सहित सदर विधायक माधैगढ विधायक तथा जिलाध्यक्ष सहित हजारो की संख्या मे नगर वासी मौजूद रहे। 

       नगर में स्थित दाऊ गार्डन में नगर की चुनी गई सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा उपस्थित रहे। एस डी एम सुरेश कुमार ने सर्वप्रथम सर्व प्रथम पालिकाध्यक्ष नेहा मित्तल को पद व निष्ठा की शपथ दिलाई। इसके उपरांत वार्डों के चुने गए सभी सभासदों को भी शपथ दिलाई। एस डी एम ने चुने गए सभी सदस्यों से अपेक्षा की कि उन्होंने जिन मुद्दों को चुनाव में उठाया और चुनाव जीतकर आए है। उन पर वह खरा उतरें और जनता की समस्या के अलावा विकास के मुद्दे हैं, उनको पूरा करें। नगर साफ सफाई, प्रकाश, सड़क, पेयजल आदि को लेकर जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के  आधार पर पूरा किया जाए। वहीं शपथ ग्रहण समारोह मे डां नितिन मित्तल ने कहा कि नगर के विकास मे कोई कौर कसर नही छोडी जायेगी चहुमुखी विकास किया जायेगा। नगर को उत्कृष्ठ बनाने का प्रयास किया जायेगा।कोई भी समस्या होने पर उसका निस्तारण समय पर करेगे हमने अभी चुनाव जीता है अब आप के दिल को जीतने का काम करुगा। इस मौके पर केद्रीय मंत्री भानु वर्मा घनश्यम अनुरागी, गौरीशंकर वर्मा, रामेंद्र सिंह बनाजी, राघवेंद्र गुर्जर, मूलचंद्र निरंजन, पूर्व विधायक छोटे सिंह पूर्व विधायक, नरेंद्र सिंह जादौन,

उर्विजा दीक्षित, ऊषा गुप्ता,पुष्पेद्र सिंह सेंगर,अभय राजवत नगर अध्यक्ष,प्रीती बंसल,विनय महेश्वरी,मधु सिंहल,ओमकारनाथ सौनकिया,अरुणकांत ,आदि मौजूद रहे।

Leave a comment