उरई | जिलाधिकारी चाँदनी सिंह व पुलिस अधीक्षक ईरज राजा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस उरई तथा महिला थाना उरई में फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। थाना समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं का मौके पर सुनकर संबंधित अधिकारियों द्वारा निस्तारण कराया गया। उन्होंने लंबित शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए राजस्व विभाग व पुलिस विभाग मौके पर जाकर शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुनते हुए शिकायतों को गुण दोष के आधार पर शत प्रतिशत निस्तारण कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर तहसीलदार कुमार भूपेंद्र, थानाध्यक्ष शिव कुमार राठौर, महिला थानाध्यक्षा आदि अधिकारी मौजूद रहे।







Leave a comment