उरई । जिला सेवायोजन कार्यालय तथा राजकीय पालीटेक्निक उरई के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय पालीटेक्निक, के परिसर में प्रातः 10:30 बजे से एक दिवसीय रोजगार मेला कॅरियर काउन्सिलिंग का आयोजन किया गया। जिसमें जालौन सहित देश एवं प्रदेश की प्रतिष्ठित कम्पनियों / नियोजकों द्वारा टेक्नीकल एवं नान टैक्नीकल दोनों प्रकार के पदों हेतु अभ्यर्थियों की भर्ती के लिये सक्षात्कार लिया गया। इस रोजगार मेले में मैनकाइण्ड हैल्थ केयर सर्विस, एल०आई०सी० उरई, युवा शक्ति फाउण्डेशन , एलआईसी जालौन, किसान ग्रोथ टैकनोलॉजी प्रा०लिए , आईसेक्ट रोजगार मंत्रा, सिनर्जी कन्सलटेन्सी एल एण्ड टी० , के०पी० रिलायवल टेक्नोलॉजी प्रा०लि० , एस०बी०आई० लाइफ इंश्योरेंस, भारत कन्सट्रक्सन सप्लाई, हाईले रूचा सुर्य आदि बहुत सी कम्पनियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर चयन किया गया । मेले में राजकीय पालीटेक्निक के अध्ययनरत / प्रशिक्षण प्राप्त 88 छात्र / छात्राओं एवं कुल लगभग 400 अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण कराया गया।

 मेले में उपाध्यक्ष जिला भारतीय जनता पार्टी मनोज पालीवाल, मुख्य विकास अधिकारी अभय कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a comment