कोंच-उरई | नगर के पंचानन चौराहा के पास स्थित शान मुहम्मद के ट्रांसपोर्ट पर ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्व बालेश्वर लाल जी की 36 वी जयन्ती मनायी गयी | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रामीण पत्रकार एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष शालिग्राम पांडेय और विशिष्ट अतिथि अंनग पाल सिंह गुर्जर रहे | अध्यक्षता तहसील कोंच के अध्यक्ष लाल सिंह यादव ने की | कार्यक्रम की शुरुआत स्व बालेश्वर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित हुई | इस अवसर पर उनका स्मरण करते हुए बताया गया कि उनके द्वारा इस संगठन को आगे ले जाने के लिए अथक प्रयास किया गया | जिलाध्यक्ष श्री पांडेय ने विस्तार से संगठन के लिए उनके द्वारा किये गये योगदान की चर्चा की | उन्होंने इस अवसर पर गर्जना की कि अगर जिले में किसी भी पत्रकार के उत्पीड़न की बात सामने आई तो वे चुप बैठने वाले नहीं हैं | चाहे वह पत्रकार किसी भी संगठन का हो उसके लिए लड़ाई लड़ी जायेगी | इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शालिग्राम पांडेय का संगठन के पदाधिका रियों द्वारा माला पहना कर स्वागत सम्मान किया गया | रविकांत गौतम , ब्रज विहारी यादव आदि ने भी अपने विचार रखे | इस दौरान संतोष सोनी जिला महासचिव, जितेंद्र कुशवाहा जिला महामन्त्री , अनंग पाल सिंह गुर्जर , राजकुमार दोहरे , बलराम सोनी , जीशान राइन, देवेंद्र शर्मा , हरिओम बुधौलिया, देवेंद्र कुशवाहा , जान मुहम्मद , पवन राठौर, मयंक अग्रवाल, पवन याज्ञिक, राजकुमार, नन्दलाल चौरसिया , मंगल सिंह , उमाकान्त त्रिपाठी, चन्द्रपाल , भूरेलाल कुशवाहा , देवेंद्र कुमार, निजामउद्दीन , भानु प्रताप सिंह कुशवाहा , अवनीत गुर्जर सहित कई पत्रकार लोग मौजूद रहे | कार्यक्रम का सफल संचालन संदीप अग्रवाल ने किया \







Leave a comment