भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों ने पल्स पोलियो अभियान में की सहभागिता


कोंच-उरई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भारत विकास परिषद की स्थानीय इकाई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सह भागिता के लिए पहुंचे। इस अवसर पर परिषद की कोंच शाखा के अध्यक्ष मयंक मोहन गुप्ता ने चिकित्साधीक्षक डा0 दिनेश बरदिया को भारत विकास परिषद की पट्टिका, मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अन्य अतिथियों में सुरजीत सिंह पर्यवेक्षक सीएससी कोंच, दीपक कुमार एनजीओ, अवधेश झा, फाइलेरिया इंस्पेक्टर पवन गुप्ता आदि को भी पट्टिका उढाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर वीरेन्द्र सिंह, विकास रत्न, श्रीकान्त गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष इं0 राजीव कुमार रेजा, मूलचन्द्र पांचाल आदि उपस्थित रहे। सभी लोगों ने बच्चों को दो बूंद दवा भी पिलायी। परिषद के अध्यक्ष मंयक मोहन गुप्ता ने आभार प्रकट किया।

Leave a comment